फतेहपुर। श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग व्यवसायिक विद्यालय खंभापुर व भावना दिव्यांग स्कूल के दिव्यांग बच्चों की तरफ से आकाश होटल में प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डीएम ने कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह वर्धन किया।
जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि सभी बच्चे प्रतिभावान हैं। हमारा सौभाग्य है कि आप सब के बीच आने का मौका मिला। उन्होंने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रगति मिश्रा को निर्देश दिए कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार टेक्निकल ट्रेनिंग कराएं, जिससे वह हुनरमंद हो सकें और मुख्य धारा में शामिल होकर जीविकोपार्जन कर सकें। डीएम ने भावना दिव्यांग स्कूल की संचालिका भावना श्रीवास्तव को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्हें दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद के लिए संबंधित विभाग से हर मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी व स्वीप आइकॉन अनुराग श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।