फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीएम और एसपी ने किया कोतवाली निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर डीएम सी. इंदुमती, एसपी उदय शंकर सिंह ने तहसील सदर कोतवाली में जन शिकायतों को सुना और मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को दिया। कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करें। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण किया।
यहां पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बुजुर्ग हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात महिला/पुरुष, ऑर्डर बुक, परिसर में निर्माणाधीन शौचालय को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कक्षों में साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें और महिला डेस्क में रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया। परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, प्रभारी निरीक्षक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें