फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीईटी केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बहुआ स्थित तीन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय और बहुआ इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं जांचीं। निरीक्षण के दौरान कक्षों में फर्नीचर, प्रकाश, पंखे, शौचालय और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता देखी गई।
अधिकारियों ने साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास और क्लॉक रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें