फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धाता। भुरचुनी गांव में मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को लेकर जाते समय रास्ते में करंट की चपेट में आने से बुधवार शाम डीजे संचालक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के भुरचुनी गांव में प्रतिमा को भक्त डीजे में थिरकते हुए लेकर जा रहे थे। गोकुलपुर गांव के पास पहुंचे। लटकती हाइटेंशन लाइन से डीजे वाहन छू गया। करंट फैलने से डीजे में भगदड़ मच गई। कुछ लोग डीजे से गिरे। किसी तरह उनकी जान बच सकी। रसूलपुर गांव निवासी डीजे संचालक मिश्रीलाल (32) और सहकर्मी मोनू गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता लाया गया। जहां मिश्रीलाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। झुलसे मोनू के परिजन नर्सिंग होम ले गए। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें