हर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में शपथ ग्रहण करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पर्यावरण पर बढ़ते प्रदूषण के खतरे को रोकने की जिम्मेदारी उठाने की अब घड़ी आ गई है। यह वह समय है जब हर किसी को एकजुट होकर पर्यावरण के लिए काम करना होगा। यकीनन, दीपावली का त्योहार आ रहा है। यह पर्व दीया और पटाखे के बिना अधूरा लगता है फिर भी इस हकीकत से भी हम सब को वाकिफ होना होगा। तभी हम और आप पर्यावरण का संरक्षण कर सकेंगे। हम सभी संकल्प लेते हैं कि इस दीपावली, पटाखों से दूर रहेंगे। आतिशबाजी के लिए इकट्ठा की गई रकम से जरूरतमंदों को खुशियां देंगे। उनकी चौखटों को रोशन करेंगे और उनके घरों में मिठाइयां पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।
अमर उजाला के एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध अभियान को कारवां मिल रहा है। समाज का हरेक वर्ग इस मुहिम को सराहते हुए इसका हमसफर बनना चाहता है। खासकर युवाओं ने ठान लिया है कि वे इस दीपावली की खुशियों को पटाखों के धूम-धड़ाकों से परे इस रकम को जरूरतमंद के बीच खर्च करने पर लगाएंगे। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने सोमवार को एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध पर कसम खाकर मुहिम को अपना समर्थन दिया। कहा कि जब हम शुरुआत करेंगे तभी लोग इसके प्रति जागरूक होंगे।