फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल की 4.30 करोड़ से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शासन ने 4.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से रोगी और तीमारदारों की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने अस्पताल को संसाधनों से सुसज्जित करने की योजना बनाई है। इसमें विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, गेट, बाउंड्री, सीसी रोड, ड्रेनेज, सीवर लाइन, सेफ्टी टैंक, आरएम जाली और रेन बसेरा का निर्माण शामिल है। इससे अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार असुविधाओं का सामना नहीं करेंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद जिला अस्पताल की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत और व्यवस्थित होगी। इससे मरीजों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें