फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष बने अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-39-पीएमश्री जीआईसी में फूल माला पहले नव निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महना के संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटेल नगर की अंकिता द्विवेदी को महिला उपाध्यक्ष और राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोर्राकनक के हरीश वर्मा पुरुष उपाध्यक्ष बने।
ओम प्रकाश को मंत्री, अंजू यादव को महिला संयुक्त मंत्री और पुष्पांजलि गुप्ता को संगठन मंत्री बनाया गया। नीलम पाल को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी मिली। कामिनी जायसवाल महिला सांस्कृतिक मंत्री, दिवाकर यादव कोषाध्यक्ष और बृजेश कुमार मौर्य पुरुष सांस्कृतिक मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

फोटो-39-पीएमश्री जीआईसी में फूल माला पहले नव निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें