ज्वालागंज के श्री निरकंारी गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य की तीसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर के कई स्थानों पर गरीबों को कंबल बांटे गए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद कक्कड़ ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय उर्मिला खरे की पुण्यतिथि पर हर वर्ष गरीबों को कंबल वितरण किए जाते हैं।
इसी के तहत वर्मा चौराहा, तांबेश्वर, बस स्टैंड पर 30 गरीबों को कंबल दिए गए। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता उर्फ लल्ली, मुकुंदलाल, मुकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।