फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीमारी से परेशान युवक ने शराब में जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बीमारी से परेशान युवक ने रविवार देर शाम शराब में जहर मिलाकर पी लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव के मजरे पैजापुर निवासी उदयभान सिंह (35) कई साल से प्रेमनगर में किराये पर रहते थे। वह शराब पीने के आदी थे। काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज भी चल रहा था। भाई सूर्यभान ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह शराब पीते थे। रविवार देर शाम उन्होंने शराब में जहर मिलाकर पी लिया।
कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन



पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ निवासी आशा देवी का सोमवार को पति राजकुमार से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। परिजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें