खखरेरू। धाता ब्लाक के ऐमापुर कबरे मार्ग पर दो साल से जलभराव है। इस मार्ग से आने जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रतनपुर जूनियर हाईस्कूल से पंचायत भवन तक करीब सौ मीटर मार्ग पर दस गड्ढे हैं। इनमें हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। बारिश के समय मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में गिरकर छात्र व राहगीर घायल हो जाते हैं। गांव के करन फूलचंद, गोकुल, ,भानुप्रताप ने बताया कि मार्ग पर जल निकासी न होने से गड्ढों में बारिश का पानी भरता है, ये हादसा का कारण बन रहे हैं। इसी मार्ग पर करीब चार सौ मीटर दूर भैरमपुर गांव में तीन साल से चौराहे में करीब दस मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील है। इसमें हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इससे यहां से निकलने वाले ई-रिक्शे पलट रहे हैं और ग्रामीण घायल हो रहे हैं।
फोटो-15-अजहर खान
रतनपुर निवासी अजहर खान ने बताया कि सड़क के गड्ढों में पानी भरा होने की वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश में यहां की स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
फोटो-16- रियाज
इसी गांव के रियाज ने बताया कि स्कूल से पंचायत भवन तक जल निकासी न होने से गंदा पानी भरा रहता है। शनिवार को बाजार से घर जाते समय गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
.कोट्स:-
मुख्य रोड है, जो पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। भट्ठे की राबिश के डालने के लिए बात की जा रही है। राबिश मिलने पर गड्ढा भरा जाएगा।
गायत्री देवी, ग्राम प्रधान, रतनपुर
....कोट्स...
- मार्ग पर जलभराव का मामला संज्ञान में नहीं। इसे संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
अजय त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक धाता