चोरों द्वारा काटा गया आंगन का जाल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के आरकेपुरम कलक्टरगंज में प्रधान के बंद घर के आंगन में लगा जाल काटकर चोर घर से नकदी और जेवरात ले गए। सोमवार शाम को गांव से लौटने पर प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी।
सवंत गांव के प्रधान रमाकांत तिवारी शहर के आरकेपुरम कलक्टरगंज में रहत हैं। होली मनाने वह परिवार के साथ गांव गए थे। सोमवार शाम को घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। आंगन का जाल कटा था और उसमें मफलर लटका था। आलमारी का ताला भी टूटा था। प्रधान ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये, चांदी के भगवान और करीब 50 हजार के जेवरात ले गए हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पांडेय ने घर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
कपड़े की दुकान में चोरी
शहर के पीरनपुर मोहल्ला निवासी ऋषि कुमार सिंह की हरिहरगंज में साड़ी और रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर साड़ियां, कपड़े और नकदी चुरा ले गए। ऋषि ने कोतवाली में तहरीर दी है।