फोटो-27-पीएचसी का जर्जर प्रसव कक्ष। संवाद
- फोटो : credit
असोथर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रसव कक्ष पूरी तरह जर्जर होने के कारण सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना भेजी है।
प्रसव कक्ष की जर्जर छत का एक हिस्सा दो दिन पहले अचानक गिर गया था। शुक्रवार को अधीक्षक कक्ष की छत का भी हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भवन की छत कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और प्लास्टर का मलबा गिर रहा है।
अधिकारियों के निर्देश पर प्रसव कक्ष बंद किया गया है। प्रसव कक्ष बंद होने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होगी। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए पांच किलोमीटर दूर सीएचसी सरांय खालिस जाना पड़ेगा।
फोटो-27-पीएचसी का जर्जर प्रसव कक्ष। संवाद- फोटो : credit