फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेसमेंट में चल रही डिजिटल लाइब्रेरी बंद, संचालकों ने समेटा सामान

विज्ञापन
फोटो-09- बंद डिजिटल लाइब्रेरी के बाहर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
खागा। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नगर में बेसमेंट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के बाद संचालकों में खलबली मची है। कई डिजिटल लाइब्रेरी संचालकों ने अपना सामान समेट लिया है। वहीं नोटिस पाने वाले संस्थान मानक पूरे कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने नगर के विजयनगर, रामनगर, कमलानगर, जीटी रोड, पूर्वी बाईपास और नौबस्ता बाईपास क्षेत्र में जांच के दौरान छह डिजिटल लाइब्रेरी तत्काल बंद करा दी थीं। वहीं तीन कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए थे।
कार्रवाई के बाद विजयनगर मोहल्ले में भूतल पर संचालित तीन डिजिटल लाइब्रेरी से संचालकों ने कुर्सी, मेज और अन्य सामान हटा लिया। कई संस्थानों के बाहर लगे बोर्ड भी गायब हो गए हैं। प्रशासन की सख्ती का असर आसपास के कस्बों में भी दिख रहा है। प्रेमनगर, हथगाम, खखरेड़ू और धाता क्षेत्र में संचालित कई कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी बंद कर दी गई हैं। कई संचालक फिलहाल सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा मानक पूरे होने के बाद ही कोचिंग और लाइब्रेरी संचालन की अनुमति दी जाएगी। किसी भी स्थिति में मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें