फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कबड्डी में धाता का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। क्षेत्र के धाता इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें धाता, विजयीपुर, हथगाम और ऐरायां ब्लॉक की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में धाता की टीमों का दबदबा रहा। बालिका सीनियर वर्ग में धाता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विजयीपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में धाता ने पहला और हथगाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में केवल ऐरायां ब्लॉक की टीम के प्रतिभाग करने पर उसे विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग के सीनियर मुकाबले में धाता की टीम ने प्रथम और ऐरायां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में भी धाता ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ऐरायां की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
जिला क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने बताया कि विजेता टीमें एक अक्तूबर को असोथर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें