फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धाता ने किशनपुर को हराकर जीता जेपीएल खिताब

विज्ञापन
फोटो-44-जेपीएल कप के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर विकासखंड के जालंधरपुर में जालंधरपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला धाता और किशनपुर के बीच खेला गया। इसमें धाता की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

किशनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीज धोनी और रेहान की 30-30 रनों की पारी की बदौलत 15 ओवर में 123 रन बनाए। जवाब में धाता की शुरुआत धीमी रही लेकिन शुभम और मुसाहिद रजा ने पारी को संभालते हुए तेज बल्लेबाजी की।
शुभम ने 15 गेंदों में 41 रन और मुसाहिद रजा ने 11 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को 12वें ओवर में ही जीत दिला दी। शुभम को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद, कप और मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, विजयीपुर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, विनय निषाद, विक्रम निषाद, रामप्रसाद निषाद, संजू बाबा, लोकेश निषाद सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-44-जेपीएल कप के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें