फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खरीद केंद्रों के बदले जाएंगे स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव के चलते मंडी समिति के चार धान क्रय केंद्रों के स्थान बदले जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने मंडी से बाहर जगह तलाशना शुरू कर दी है। शुक्रवार को राधानगर में एक राइस मिल का मुआयना किया।
विज्ञापन

जिले की विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव चौथे चरण यानि 23 फरवरी हो है और धान की खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। चुनाव के बाद मंडी समिति तपस्वी नगर में ईवीएम मशीनें रखी जानी हैं। यहां हाटशाखा के तीन क्रय केंद्र और मंडी समिति का एक क्रय केंद्र खुला है।
जिस पर डीएम अपूर्वा दुुबे ने क्रय केंद्र दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसको लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने शुक्रवार को राधा नगर की बंद राइस मिल का निरीक्षण किया तथा मंडी के दूसरे गेट की ओर पड़े मैदान को देेखा। उन्होंने कहा कि इसी महीने में मंडी के दोनों क्रय केंद्रों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें