फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खागा नगर पंचायत में 3.80 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
फोटो-34-नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भाग लेते राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के साथ अन्य। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत में 3.80 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। शुक्रवार शाम हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित चार योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें पेयजल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास, सीवरेज एवं जलनिकासी तथा झील-तालाब संरक्षण के कार्य शामिल हैं। बैठक में शासन से मांगी गई चार महत्वपूर्ण रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने सभासदों को चारों डीपीआर के प्रमुख बिंदुओं और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की जरूरत के अनुसार सुझाव रखे। पेयजल योजना के लिए दो करोड़, नगर विकास योजना के लिए एक करोड़, सीवरेज एवं जलनिकासी के लिए 50 लाख और झील-तालाब संरक्षण के लिए 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत बताई गई।
बैठक में तय हुआ कि अवर अभियंता चारों परियोजनाओं का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सर्वे के आधार पर विस्तृत स्टीमेट तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, ईओ देवहूति पांडेय समेत बोर्ड के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे।

फोटो-34-नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भाग लेते राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के साथ अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें