फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 3.34 करोड़ से ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह के अस्वस्थ होने के कारण बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य कांति देवी ने की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए विकास योजनाओं की जानकारी दी। सर्वसम्मति से 3.34 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई। इसमें से 84 लाख रुपये राज्य वित्त एवं दो करोड़ 50 लाख रुपये टाइड-अनटाइड पंद्रहवां वित्त से खर्च किए जाएंगे।
बीडीओ ने बताया कि पेयजल, सामुदायिक शौचालय, सौर ऊर्जा लाइट, ब्लॉक भवन की मरम्मत, नाला, पुलिया, इंटरलॉकिंग निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। सहायक विकास अधिकारी मुन्ना लाल ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीपीओ अजय सिंह, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, अवर अभियंता गोविंद प्रसाद, श्रीकांत उत्तम, अरविंद उमराव, पूजा देवी, जयनारायण, प्रधान और बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें