फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की ओर बढ़ रहा देश : केंद्रीय राज्यमंत्री

Mon, 30 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हथगाम में चौपाल में बोलतीकेंद्रीय मंञी साध्वी ‌निरंजन ज्यो‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की गंगा बहा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, खेत खलिहान की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रधानमंत्री बेहद चिंतित हैं। दो वर्षों से देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम चल रहा है। जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची वहां विद्युतीकरण किया जा रहा है। गंगा किनारे गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पलिया, यौहन और सियाड़ी गांवों में केंद्रीय राज्यमंत्री ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, शैलेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें