फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डडीवा की बरातशाला में बूथ बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत गाजीपुर के मजरा डडीवा (वार्ड 14 व 15) के करीब 500 मतदाताओं को मतदान के लिए पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य मतदाताओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने डडीवा स्थित बरातशाला को नया मतदान केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्तमान में उनका मतदान केंद्र हसनपुर मजरा की प्राथमिक पाठशाला में है, जो मतदान केंद्र संख्या 22 है। अधिक दूरी के कारण कई मतदाता मतदान नहीं कर पाते, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता है। ग्रामीणों के अनुसार, डडीवा में ग्राम पंचायत की बरातशाला सुरक्षित और उपयुक्त है। इसे आगामी चुनावों के लिए नया मतदेय स्थल घोषित किया जा सकता है। प्रार्थना पत्र देने वालों में रामलखन लोधी, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, राजेश, हरीराम, चंद्रभान सिंह लोधी, प्रमोद कुमार, मानचंद, सत्यप्रकाश, अचल सिंह लोधी, अरविंद सिंह, रामसिंह, प्यारेलाल, बुद्धसेन, रामकिशोर, सूर्यप्रकाश लोधी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें