फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विनायक दामोदर सावरकर की 142वीं जयंती पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न देने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री संबोधित मांग पत्र बुधवार को डीएम को सौंपा। आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में हिंदू महासभा के लोगों ने वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रविंद्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसमें वीर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के साथ उनके परिचय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने व डाक टिकट जारी करने की मांग की गई। महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी बताया कि वीर सावरकर को अब तक भारत रत्न न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, एसके गुप्ता, शिवाकांत तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें