जहानाबाद। कस्बे के प्राचीन काली मंदिर की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग जिलाधिकारी से की गई है।
कस्बा कोड़ा में प्राचीन काली मंदिर देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गया है। यह मंदिर गाटा संख्या 437 में 1.0296 हेक्टेयर में है। इस भूमि पर कुछ लोगों की नजर है। कुछ साल पहले उस पर कुछ लोग खेती करने लगे। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जब-जब लोग कोशिश करते हैं, अवैध कब्जा करने वाले झगड़े पर अमादा हो जाते हैं। सभासद महेश चौरसिया ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की है। (संवाद)