असोथर। उपकेंद्र असोथर में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के दो माह बाद मरम्मत होकर आया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से ही उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों के हजारों लोग कटौती की समस्या झेल रहे थे। ट्रांसफार्मर लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, उपकेंद्र असोथर में 10 एमवीए के फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर बिजली विभाग ने पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया था। इससे क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया था। इस खबर को अमर उजाला प्राथमिकता से उठाया। रविवार को फुंका ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद आ गया और कर्मचारियों ने शाम को ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी।
इस उपकेंद्र से असोथर, गाजीपुर, नरैनी, थरियाव, घरवासीपुर, जरौली फीडरों से करीब 50 गांव जुड़े हैं। अभी तक फीडरवार दो-दो घंटे काटकर बिजली दी जाती थी अब लोगों को कटौती से निजात मिलेगी।