फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म की कोशिश, धर्मांतरण व निकाह का दबाव बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-16-पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में किशोरी से खंडहर में दुष्कर्म की कोशिश कर दो युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी पर धर्मांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगे। किशोरी ने परिजन को आपबीती बताई। परिजन के विरोध पर किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। थाना क्षेत्र के रामपुर मून गांव निवासी जसीम और आकाश पुत्री को पांच जुलाई को अगवाकर खंडहर में ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद धर्मांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगे।
विरोध पर पुत्री को पीट दिया। भाई के उलाहना देने पर दोनों ने पीटकर पुत्री का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी जसीम और आकाश को शाहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल और तीन सौ रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-16-पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें