खागा। भदोही के गोपीगंज लालानगर टोल प्लाजा पर बार काउंसिल प्रत्याशी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भदोही निवासी बार काउंसिल प्रत्याशी एडवोकेट प्रभात मिश्रा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। अधिवक्ता की मौत पर खागा के वकीलों में खासा रोष है। वकीलों ने तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार शैल कुमारी को सौंपा। इस मौके पर रामसखा त्रिवेदी, अरविंद पांडेय, इसराइल फारूकी, सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।