बिंदकी। जालौन के कालपी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। आदर्श अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में एकत्र अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमरेश सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि दो दिन पहले कालपी तहसील में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अधिवक्ता समाज में भय और आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, महामंत्री प्रतिभा देवी पटेल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।