फतेहपुर। दंपती की बेरहमीपूर्वक हत्या के मामले में वादी ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि हत्यारोपियों में एक आरोपी महिला फरार है। उस महिला के पक्ष से धमकी दी जा रही है। पुलिस भी महिला की गिरफ्तारी में नाकाम है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा निवासी शशि कुमार द्विवेदी ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दामाद धर्मेंद्र व पुत्री रोली की 17 अक्तूबर की दोपहर संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में शशि कुमार की तहरीर पर धर्मेंद्र के भाई शुभम तिवारी, बूंदी तिवारी, मां कृष्णावती, बहन नीलम, सोनी, बबलू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वादी शशि कुमार ने एसपी कार्यालय में तहरीर देकर बताया कि हत्यारोपियों में नीलम फरार है। नीलम पक्ष के लोग मुकदमे की पैरवी नहीं करने की धमकी दे रहे है। उसे लगातार धमकियां दी जा रही है। फरार चल रही नीलम को गिरफ्तार किए जाने और अपनी सुरक्षा की मांग की है।