फतेहपुर। कुरियर कंपनी का 73 हजार रुपये डिलीवरी मैन हड़प कर भाग निकला। मामले में कंपनी के सुपरवाइजर ने आरोपी के खिलाफ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मुसवापुर निवासी हर्ष कुमार पाल एक कुरियर कंपनी की खागा शाखा में सुपरवाइजर है। उन्होंने बताया कि रारी निवासी कुलभूषण शुक्ला कंपनी में डिलवरी मैन हैं। वह 15 फरवरी को डिलीवरी देने के लिए पार्सल लेकर गए थे। डिलीवरी की इकट्ठा रकम 73 हजार 570 रुपये वसूलने के बाद कार्यालय में जमा नहीं किया। उसने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। फोन बंद बताने लगा। वह अपने गांव और कमरे में भी नहीं मिला। कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रुपये जेब में भरकर ले जाते कैद हुआ है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)