फतेहपुर। गढ़ी गांव सें रिश्ते का मामा रामकरन भैंस चुराकर भाग निकला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड नुरुलहुदा स्कूल के पास रहने वाली राधेश्याम की पत्नी जयदेवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पास हरियाणा नस्ल की दो भैंसें हैं। उसके घर के बाहर बंधी रहती हैं। हुसैनगंज थाने के गढ़ी गांव के रिश्ते में मामा रामकरन 16 फरवरी की शाम घर आए थे। वह रात में रुके थे। खटपट की आवाज होने पर बाहर आकर देखा तो मामा दोनों भैंस खोलकर लोडर में लाद चुके थे। उसने आवाज देकर मामा को रोकना चाहा तो वह अनसुनी कर चले गए। इसके बाद मामा ने फोन नहीं उठाया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामा की तलाश में पुलिस भेजी है। (संवाद)