फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद डिलीवरी मैन ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो-19-सुधीर तिवारी। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी से विवाद के बाद शनिवार रात गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन पहुंचे। दरवाजा खोलने पर शव लटका मिला। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी सुधीर तिवारी (38) गैस एजेंसी में सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे। शनिवार रात वह काम से घर लौटे। किसी बात को लेकर पत्नी रीतू तिवारी से विवाद हो गया। विवाद के बाद सुधीर कमरे में चले गए और साड़ी के फंदे से लटक गए।
रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो सुधीर का शव फंदे से लटका था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-19-सुधीर तिवारी। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें