फतेहपुर। मानकों के विपरीत और जरूरी दस्तावेजों के बिना संचालित क्लीनिकों का बुधवार को टीम ने निरीक्षण कर संचालकों को नोटिस जारी किए। इसमें 24 घंटे के अंदर दस्तावेज मांगे गए हैं।
जांच के दौरान प्रमिल मेडिकल स्टोर रक्षपालपुर, नारायण पॉलीक्लीनिक कनपुरवा, कामधेनु पॉलीक्लीनिक धाता रोड गौरवा मोड़ और सरस्वती पॉलीक्लीनिक विजयीपुर-धाता रोड को नोटिस दिया गया। बरैची और थुरियानी में बिना नाम से संचालित क्लीनिकों के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए। सभी से क्लीनिक संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश पांडेय ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में डॉ. नवीन, डॉ. भरत और डॉ. अशोक शामिल रहे।