हुसैनगंज। किसी वाहन की टक्कर से सड़क पार करते समय हिरण घायल हो गया। थाना क्षेत्र के सहनीपुर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से शनिवार रात जंगली हिरण घायल हो गया। ग्रामीण विकास पटेल घायल हिरण को सुरक्षित स्थान ले गए। रविवार सुबह पूर्व प्रधान विजय पटेल ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के साथ पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। घायल हिरण का इलाज किया। ग्रामीणों की सहमति पर हिरण को गांव के रामबहादुर को देखभाल के लिए सुपुर्द किया गया है।
लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में रविवार को लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र के पुरौना निवासी धीरज सिंह ममेरे भाई शैलेंद्र सिंह निवासी बनियनखेड़ा थाना औंग के साथ बाइक से किसी काम के लिए चौडगरा जा रहे थे। चौडगरा चौराहे से पहले सामने से कानपुर की ओर जा रहे लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। लोडर चालक लखनलाल निवासी बकेवर बुजुर्ग ने घायलों पीएचसी पहुंचाया।
खंती में बाइक गिरने से बाबा-पौत्र घायल
बिंदकी कोतवाली के जोनिहा-टिकरी मनौरी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरी खंती में जा गिरी। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी संदीप (25) पारिवारिक बाबा शिवनाथ (70) के साथ शनिवार रात किसी काम से जोनिहा आए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित कर खंती में गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
फोटो-28-घायल हिरण। संवाद