फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घटिया निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने बंद कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। देवमई विकासखंड के अकबराबाद में सीसी रोड के मरम्मत कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

पिछले साल हर घर नल की योजना के तहत सीसी तोड़कर पाइपलाइन डाली गई थी। सालों बाद अब इसकी मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। सीसी रोड की मानक अनुरूप मोटी ढलाई न करके सिर्फ एक इंच ढलाई की जा रही है। उसमें भी कम सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से इसकी शिकायत की है। वीरेंद्र कुशवाहा, शिवदयाल, देवी शंकर और राम शंकर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस मामले में बीडीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी। सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें