फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप की मरम्मत के समय लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जरार गांव में हैंडपंप बनाते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छूने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जरार गांव निवासी धनराज गौतम (45) हैंडपंप ठीक करने का काम करता था। वह बुधवार की सुबह गांव में एक हैंडपंप की मरम्मत के लिए पहुंचा था। वह हैंडपंप खोलकर उसमें पड़ी सरिया को निकाल रहा था। हैंडपंप के ऊपर से ही हाईटेंशन तार निकली हुई थी। जैसे ही धनराज ने सरिया को ऊपर उठाया तो वह तार से छू गई। करंट लगते ही धनराज झुलसकर गिर गया। यह देख वहां मौजूद ग्रामीण उसे तुरंत सीएचसी हुसैनगंज पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उसके परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें