फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत

Wed, 27 Dec 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
पत्नी की मौत पर बिलखता पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार शाम बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ला निवासी मोहनलाल किसान हैं। वह कचहरी के पास चाय का होटल चलाते हैं। वह बाइक से पत्नी सियादेवी (45) को लेकरमलवां थाने के भरसवां गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मलवां थाने के सहिली चौकी के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सियादेवी की मौत हो गई। घटना से मोहनलाल का हाल बेहाल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। सहिली चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें