फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

- कूलर में आ रहा था करंट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। करंट की चपेट में आने से मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव रामचंद्र (40) तेलियानी ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष थे। वह रात घर में सोने जा रहे थे। कूलर चालू करने के लिए स्विच खोलने लगे, तभी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

छत से गिरकर बच्ची घायल
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रामचंद्र की 11 वर्षीय पुत्री रिया देवी छत पर सो रही थी। बारिश होने पर सीढि़यों से नीचे उतरने लगी, तभी उसका पैर फिसल गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। (संवाद)
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण में युवक गिरफ्तार
फतेहपुर। ललौली पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। ललौली थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा निवासी रामू पासवान उर्फ छोटू पासवान को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के बयान के अनुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कुंभीपुर गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के महगौली निवासी रवि (23) किसी काम से खागा आया था। घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल रेफर किया। (संवाद)
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें