फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण

Wed, 03 May 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मामले की एसपी से शिकायत की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी का एक युवक ने शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने गर्भपात कराए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत किशोरी ने एसपी से की है। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि स्कूल आते-जाते समय गांव के राहुल कश्यप से छह साल पहले उसकी जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकी हो गई। राहुल ने शादी का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह अब गर्भवती हो गई। उसने शादी का राहुल के सामने दो अप्रैल को प्रस्ताव रखा। राहुल ने उसे 15 दिन के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त की मदद से गर्भपात करा दिया। उसने थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी ने हथगाम पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें