फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला अधिवक्ता का शव

विज्ञापन
अधिवक्ता श्यामलाल की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कचहरी से शनिवार को निकले एक अधिवक्ता का शव रविवार को मिला। खागा पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली की किशनपुर रोड पर औलिया बाबा की मजार के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराई तो उनकी शिनाख्त अधिवक्ता श्यामलाल पासवान (55) पुत्र पूनी पासवान निवासी अमनी गांव थाना किशनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को अधिवक्ता एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर वहां पर आए थे और शराब के नशे में थे। अधिवक्ता ने बाइक सवार को कहा कि वह जाए, जबकि वह खुद अपने घर चले जाएंगे। नशे में धुत होने के कारण वह चल भी नहीं पा रहे थे और सड़क किनारे लेट गए। माना जा रहा है कि अधिक शराब सेवन करने के कारण देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता के पुत्र हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके पिता शराब के लती थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम में सिर में चोट होने का पता चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें