फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी दिहाड़ी लाइनमैन की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
अनिल कुमार विश्वकर्मा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पोल पर चढ़कर बिजली कनेक्शन काटते समय शनिवार देर शाम क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व दिहाड़ी मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद टीजीटू (तकनीशियन ग्रेड-टू) मौके से भाग निकला। पुलिस ने टीजीटू समेत तीन पर गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी बीडीसी अनिल कुमार विश्वकर्मा (32) सौंरा उपकेेंद्र के कोराईं फीडर में दिहाड़ी मजदूर थे। पिता रामभूषण ने बताया कि अनिल को दिहाड़ी लाइनमैन राकेशबाबू विश्वकर्मा और ज्ञान सिंह घर से बुला ले गए थे। उन लोगों ने बेटे को आबूनगर सरस्वती विद्या मंदिर के पास रहने वाले टीजीटू आशीष तिवारी के पास बिजली का कनेक्शन काटने के लिए भेज दिया। इन लोगों ने अनिल बिना शटडाउन लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। सेफ्टी बेल्ट और दस्ताने भी नहीं दिए। लाइन चालू होने के कारण अनिल करंट की चपेट में आ गया। इससे वह खंभे से नीचे नाले में आ गिरा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी अनिल का शव छोड़कर मौके से तीनों भाग गए।
सौंरा जेई अरविंद कुमार ने बताया कि वह दिहाड़ी लाइनमैन से परिचित नहीं थे। उधर, प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई है। तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद को टीजीटू तैयार हुए हैं। सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि टीजीटू समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिता रामभूषण ने बताया कि अनिल की ससुराल में शादी थी। वह शनिवार दोपहर को शादी से पत्नी सावित्री बेटे हर्ष, गर्व के साथ लौटा था। उसे साथी लाइनमैन बुलाने आए तो उसने मना कर दिया था। बाद में तीन-चार सौ रुपये और खाने-पीने के लालच में वह शहर में काम करने चला गया था। पति की मौत से सावित्री का हाल बेहाल है। अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई विपिन कुमार और रामदत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें