फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर मौहार रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरकर मुसाफिर की मौत हो गई। उसके गिरने की बात साथियों को कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर पता चली। बुआ के लड़के ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

असम के कमुलपुर जिले के मोतनापुर निवासी हाराराम बारो (42) गुजरात में काम करता था। वह मोतनापुर में ही रहने वाले बुआ के लड़के अतुल बारो के साथ गुवाहाटी से दिल्ली जाने के लिए कामाख्या स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहा था।
मौहार रेलवे क्रासिंग के पास खंभा नंबर 970/10 के पास रेलवे पुलिस को 11 बजकर 57 मिनट पर शव मिला। स्थानीय स्तर पर शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पंचनामा भर दिया। तभी अतुल बारो नाम का युवक कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शिनाख्त की।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह 15 लोग थे, जो काम के सिलसिले में गुजरात जा रहे थे। हाराराम पहले से ही गुजरात में काम करता था। कानपुर सेंट्रल पर सभी साथी नाश्ते को उतरे तो हाराराम के न होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें