फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाभी को अगवा कर हत्या के बाद बिना कपड़ों का शव सेफ्टी टैंक में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। चचेरे देवरों ने भाभी की हत्या कर शव बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। एसपी समेत फील्ड यूनिट समेत कई टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (23) की शादी 28 अप्रैल 2022 को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दुबई में नौकरी करता है। युवती ज्यादातर मायके में रहती थी। 15 जनवरी को वह खेत से शाह कस्बा मेला देखने गई थी। इसके बाद से लापता हो गई थी। शनिवार की सुबह युवती का शव राधानगर मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता के बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव के पास निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों, गले, हाथ की ताबीज, जेवरों से पहचान की।
शिनाख्त के बाद पिता ने बताया कि बेटी के चचेरे देवर ननकू लोधी, पुत्तन लोधी समेत तीन लोग दो बाइक से 15 जनवरी को खेत आए थे। बेटी खेत पर काम कर रही थी। तीनों ने खेत पर शराब पी थी। इसके बाद बेटी को शाह कस्बा मेला घुमाने के बहाने से ले गए। बेटी के घर न लौटने पर तलाश चालू की। ससुरालियों से भी जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

18 जनवरी को गाजीपुर थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने की शिकायत की। बेटी की तीनों ने हत्या की है। आरोप लगाया कि बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया होगा। घटनास्थल पर एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्रा जांच करने पहुंचे। एएसपी ने बताया कि चचेरे देवरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धाराएं बढ़ाई जाएगी।

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें