फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद युवक का नहर में फेंका शव

विज्ञापन
असोथर में नहर से अज्ञात शव निकालते पुलिस कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। थानाक्षेत्र के निचली गंगा नहर में शनिवार शाम एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो शरीर पर चोट के निशान पाए। मामला हत्या का मानकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आसपास के गांवों और डीसीआरबी सेल में शव मिलने की खबर दी है। हालांकि कोई भी शव की पहचान के लिए नहीं पहुंचा है।
प्रेममऊ कटरा गांव के किनारे से निचली गंगा नहर निकली है। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने रस्सी के सहारे से युवक का शव पानी से बाहर निकाला। युवक की उम्र लगभग 30 और 35 साल होने का अंदाजा लगाया है। मृतक नीले रंग की जींस, जूता, सफेद बनियान, कत्थई रंग की जैकेट पहने था।
नहर के बाहर निकाले गए शव की पुलिस ने जांच की, तो युवक के सिर में चोट लगी थी। उसके दोनों पैर की गांठ में चोट लगी थी। गांठ के पास जींस भी फटी थी। जिसमें रगड़ने के निशान थे।
विज्ञापन

साफ हुआ कि युवक को कहीं से घसीटकर लाया गया है। इसके बाद नहर में फेंका गया है। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि युवक की हत्या सिर में चोट पहुंचा कर की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें