फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता लाइनमैन का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। 24 घंटे से लापता लाइनमैन का बुधवार को जंगल में बबूल के पेड़ पर शव लटकता देखा गया। चरवाहों की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़ा मजरे चतुरपुर निवासी अंग्रेज (23) बनारस में लाइनमैन का काम करता था। वह छह जून को बहन की शादी में शामिल होने आया था। शादी के बाद गांव में ही कुछ दिन के लिए रुका था। वह मंगलवार दोपहर घर से निकला था। किसी से फोन पर बातचीत करते ग्रामीणों ने उसे जंगल की ओर जाते देखा था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोग खोजबीन में जुटे थे। चरवाहों ने चतुरपर गांव से एक किलोमीटर दूर बुधवार को छिटहा नाले के पास एक बबूल के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से उसे लटकता देखा। सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। पिता घनश्याम ने बताया कि छह जून को बेटी की बरात में कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बेटे ने बीच बचाव किया था। बेटे का गांव में किसी से विवाद नहीं था। उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या की गई। यह नहीं समझ आ रहा है। उसके पैर के अंगूठे से खून का रिसाव हो रहा था। चोट देखकर मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया पैर में जमीन की रगड़ का निशान प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें