फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेवड़ी तालाब से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा में रविवार दोपहर तालाब में एक युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा। पुलिस ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चेहरे पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


तुराबअली का पुरवा मोहल्ले के पीछे कुछ लोग मवेशी चराने गए थे। तभी उनकी नजर तालाब में पड़ी जिसमें शव उतराता नजर आया। युवक जींस और फुल हरी टी-शर्ट पहने था। पुलिस ने शव बाहर निकाला जिसमें चेहरे पर घाव के निशान दिखाई दिए।
पुलिस का मानना है कि कुछ निशान मछलियों के काटने के हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास होगी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें