फाइल फोटो-38-डुलडुल सिंह। स्रोत परिजन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के गुखुरुवापुर गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। सुबह करीब छह बजे खेत की ओर गई महिलाओं ने शव देखा तो प्रधान उदयवीर सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची।
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान गुखुरुवापुर निवासी ठाकुर सिंह के पुत्र डुलडुल सिंह के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि वह गांव के पास सरिया-सीमेंट की दुकान में पल्लेदारी करता था और तीन भाइयों में मझिला था।
ग्रामीणों के अनुसार शव जिस रस्सी से लटका मिला उसके पैर जमीन को छू रहे थे। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
फाइल फोटो-38-डुलडुल सिंह। स्रोत परिजन