फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-44-ऊषा देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र में युवती का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला है। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के असवार तारापुर मजरे धरमपुर गांव निवासी सालिगराम की पुत्री ऊषा देवी (18) का शव कमरे पर छत में लगे पंखे की हुक में साड़ी के फंदे से लटका मिला है। सालिगराम ने बताया कि वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। रविवार रात पुत्री खाना खाने के बाद सोने चली गई थी।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे पुत्री का शव फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। बताया कि पुत्री की नवंबर माह में रायबरेली जिले में शादी तय हो चुकी थी। पुत्री की मंगेतर से मोबाइल में बातचीत होती थी। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फाइल फोटो-44-ऊषा देवी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें