फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मानसिक तनाव के चलते युवक ने शुक्रवार रात नहर के किनारे पेड़ से फंदा बांधकर जान दे दी। ग्रामीणों ने सुबह शव फंदे से लटका देख परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विजयपाल का पुत्र रामू (26) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार शाम घर से निकला था। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने सरकंडी गांव के पास नेवाजीपुर नहर पटरी के किनारे जामुन के पेड़ से रामू का शव फंदे से लटका देखा।
सरकंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह अक्सर घर से चला जाता था। कई दिन बाद लौटकर आता था। सरकंडी चौकी इंचार्ज सरनाम सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें