फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक का माइनर से शव बरामद

विज्ञापन
माइनर के पास लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के डीघ माइनर में शुक्रवार सुबह डीसीएम चालक का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी जगदेव पाल (50) बिंदकी कस्बे के पुरुषोत्तम ओमर की वाहन एजेंसी में नौकरी करता था।
उनका डीसीएम और अन्य वाहन जगदेव चलाते थे। भाई जय कुमार ने बताया कि जगदेव पाल प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह काम पर गया था।
रात को घर नहीं लौटे। फोन भी नहीं लग रहा था। उनके परिचित के लोगों से संपर्क किया गया। वह भी कुछ नहीं बता सके, तो सोचा कि वह किसी काम से बाहर चले गए होंगे।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने महरहा रोड बाईपास के पास उनका शव माइनर में पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। जेब से मोबाइल मिला, लेकिन वह बंद था।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राथमिक तौर पर माइनर के पानी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जगदेव पाल के रोते बिलखते परिजन- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें