फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक चालक के ब्रेक लगाने पर पीछे से घुसी डीसीएम, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरिया कला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही डीसीएम उसमें जा घुसी। घटना में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई के गांव बघौर निवासी चालक संजीव कुमार (35) डीसीएम में अजमेर के राजस्थान से धागा लादकर गोरखपुर जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरिया कला के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक संजीव केबिन में फंस गया। यूपीडा और पीआरवी ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि ट्रक में पीछे से डीसीएम भिड़ने से चालक घायल हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें