फोटो-28-धान नर्सरी की रोपाई करते किसान। संवाद
-रोपाई शुरू, इस साल किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मानसून की आहट के साथ ही किसानों ने धान की तैयार नर्सरी को रोपने की तैयारी शुरू कर दी है। विकास खंड मलवां के जलाला, मवईया, कोरसम, शाहजहांपुर, पहुर में अधिकतर किसानों ने अपनी धान की नर्सरी को तैयार कर खेतों में ले जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। महिला किसान गुड्डी देवी कहती हैं कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही रोपाई शुरू कर देंगी। जिले में किसानों को मानसून की बारिश अच्छी होने की उम्मीद अभी से दिखने लगी है। मौसम के रुख को भांप कर किसान धान की पैदावार करने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। रोपाई से पहले किसान तैयार धान की नर्सरी को खेत तक ले जाने का काम कर रहे हेै। धान की रोपाई समय से हो जाने पर अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
किसानों की बात
फोटो-29- सज्जन गौतम, जलाला
जलाला निवासी सज्जन गौतम ने बताया कि बारिश होने पर धान की रोपाई शुरू कर देंगे। काला नमक धान किस्म की पौध तैयार कर रहे हैं। इसमें पानी की खपत कम होती है। मानसून की स्थिति को देखकर धान की पौध को रोपेंगे।
फोटो-30- राज किशोर किसान जलाला
किसान राजकिशोर का कहना है कि अगर धान की रोपाई के समय अच्छी बारिश नहीं होती है, तो ट्यूबवेल से खेत में पानी भरना पड़ेगा। वैसे नहर का पानी भी उपलब्ध है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही रोपाई शुरू कर देंगे।